Palamu : पलामू के कौशल विकास केंद्र, रेड़मा में आज टॉप-02 प्रभारी राकेश कुमार द्वारा मानव तस्करी, डायल-112, साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली पर छात्रों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम SP रीष्मा रमेशन के आदेश पर हुआ। स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को सुरक्षा विषयों पर जानकारी देने की बात कही गई थी। प्रभारी राकेश कुमार ने मानव तस्करी को एक संगठित अपराध बताते हुये छात्रों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। छात्रों ने विषय में रुचि लेते हुये कई सवाल पूछे, जिनका समाधान सहज भाषा में किया गया। कार्यक्रम ने छात्रों में कानून और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






