spot_img

रेलवे मुसाफिरों की सुविधायें के लिये उठी आवाज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की सलाहकार समिति के सदस्य अजय राय ने 25 अप्रैल को आयोजित ईस्टर्न रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेलवे प्रशासन से आम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सेवा में सुधार के लिये कई अहम बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख मांगें

  • रांची स्टेशन पर टिकट काउंटर की संख्या में वृद्धिः टिकट काउंटर पर होने वाली लंबी कतारों और देरी को देखते हुये, रांची रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताई गई।
  • तत्काल टिकट के लिये विशेष काउंटर और कोटा में वृद्धिः यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में आसानी हो, इसके लिये तत्काल काउंटर की व्यवस्था और कोटा में वृद्धि करने की मांग की गई।
  • नामकुम स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटरः नामकुम स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुये कम से कम दो अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित करने का सुझाव दिया गया।
  • लोहरदगा रूट पर दिन में नई ट्रेन सेवा शुरू की जायेः लोहरदगा-रांची मार्ग पर दिन के समय ट्रेन सेवा की कमी को देखते हुये, एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की गई।
  • रांची स्टेशन पर वेटिंग हॉल और बैठने की व्यवस्था में सुधारः रांची स्टेशन पर अव्यवस्थित दुकानों के बीच यात्रियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई।
  • जयनगर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में 7 दिन किया जायेः उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुये, जयनगर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई।
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार लोहरदगा तक किया जायेः जनशताब्दी एक्सप्रेस के लोहरदगा तक विस्तार से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, इस पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
  • रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जायेः सभी रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की बात रखी गई।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...