spot_img

एक ज’लन भरी चीख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Samastipur : समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की फिजा में एक जलन भरी चीख गूंज उठी। बबीता देवी पर तेजाब उड़ेल दिया गया। इस हैवानियत की आग में बबीता, उनके पति सुरेंद्र दास, ससुर चरित्र दास और रिश्तेदार बालेश्वर दास झुलस गये। यह मामला कोई नया नहीं है, ये पुरानी रंजिश बताई गई। चंदन, मुन्ना और धर्मेंद्र, मोतीलाल राय के बेटे। पहले भी इनके हाथों घर की देहलीज लांघने की कोशिश हो चुकी थी। पुलिस में शिकायत दर्ज हुई, केस कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन धमकी मिलनी शुरू हो गई कि “मुकदमा वापस लो… वरना अंजाम भुगतोगे।” खबर है कि बबीता देवी अकेली थीं, घर के पीछे काम कर रही थीं… तभी पीछे से चंदन और मुन्ना आ धमके। विरोध किया, तो बोतल में भरा तेजाब चेहरे और शरीर पर उड़ेल दिया। चीख सुनकर जब परिवार दौड़ा… उन पर भी हमला कर डाला। दूसरी ओर हमले से मोतीलाल राय (70) और प्रियदर्शन कुमार (28) भी घायल बताये गये हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस जांच में जुटी है, लोगों में गुस्सा है कि आज बबीता के साथ हुआ है, कल किसी और की बारी होगी।

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...