Ranchi : झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ का महासम्मेलन रांची में हुआ। यह कार्यक्रम विधान सभा मैदान ध्रुव में आज आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने सभा की अध्यक्षता करते हुये समाज के उत्थान के लिये एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज को हर गांव में जाकर एकजुट करना चाहिये, ताकि समाज की स्थिति में सुधार लाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री रवि वर्मा, संरक्षक सज्जन लवठ, टेंटाचार्य तेलंगाना राजकिशोर शाह समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुये। सभा में उपस्थित सभी लोगों को समाज के उत्थान के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ राज्य और राष्ट्र से आये अतिथियों का स्वागत भी किया गया। इस महासम्मेलन का आयोजन स्वर्णकार समाज के लोगों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिये था।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






