spot_img

मरीजों को मिला मुफ्त में इलाज… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैम्युएल हैनीमेन की जयंती के उपलक्ष्य में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर रांची के कचहरी रोड स्थित US Polyclinic में लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करना था। इस विशेष शिविर में लू लगने, वायरल बुखार, गले की खराश, चर्म रोग, जोड़ों में दर्द, बालों का झड़ना, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मानसिक तनाव से जुड़े मरीजों का निशुल्क परीक्षण व उपचार किया गया। वहीं, पेट संबंधी विकार, कब्ज और बवासीर जैसे पुराने रोगों से ग्रसित 15 से अधिक मरीजों को तत्काल राहत दी गई। इलाज कराने आये रोगियों ने डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताया। वहीं, होम्योपैथी के प्रति अपनी आशा व भरोसा जताया।

शिविर का नेतृत्व रांची के प्रख्यात होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. उमा शंकर वर्मा ने किया। उन्होंने बताया होम्योपैथी आज केवल वैकल्पिक चिकित्सा नहीं, बल्कि विश्वास और विज्ञान का संपूर्ण मिश्रण है। यह मरीज के शरीर और मन दोनों पर प्रभाव डालती है। हमने देखा कि कैसे पुरानी बीमारियों से परेशान लोग भी इस पद्धति से राहत पा रहे हैं। डॉ वर्मा का संपर्क नंबर 9835167743 है।

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...