spot_img

तीन बड़े नक्सली कस्टडी में, हथियार देख पुलिस दंग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gaya : गया के इमामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन बड़े नक्सलियों को अरेस्ट किया है। इनके ठिकानों से तीन SLR राइफल, एक ऑटोमेटिक राइफल और 525 जिंदा गोलियां मिली है। CRPF, STF, SSB और जिला पुलिस की साझा कार्रवाई में गंगटी इलाके से तीन नक्सली दबोचे गये। पकड़े गये नक्सलियों ने पुलिस के सामने कई राज उगल दिये। पुलिस को बताया गया कि कुख्यात नक्सली विवेक यादव ने जंगल में भारी मात्रा में हथियार छुपा रखे हैं। सुरक्षाबलों ने कादरीगंज के तिलाठी पहाड़ी में छापेमारी कर वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और एक शक्तिशाली केन बम भी बरामद किया, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। SSP आनंद कुमार ने मीडिया को बताया कि नक्सली सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर गंगटी बाजार से नक्सली रूपेश पासवान को दबोचा गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उदय कुमार और बबलू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गुजरे कुछ माह में अबतक 7 कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...