Dhanbad : धरती के सीने से निकला काला सोना हिंसा और वर्चस्व की स्याही घुल चुकी है। ईस्ट बसुरिया के गोंदुडीह कोल डंप पर गुरुवार की रात कोयले के अवैध धंधे की बादशाहत को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। पहले गाली-गलौज, फिर लाठी-डंडों की मारपीट हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि बंदूकें गरज उठीं—पांच राउंड फायरिंग ने इलाके में दहशत फैला दी। इस खूनी खेल में पासवान घोड़ा के रहने वाले ललन पासवान को गोली लगी। दौड़ते-दौड़ते जब वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी हमलावरों की गोली उसके जिस्म को भेद गई। खून से लथपथ ललन को आनन-फानन में SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल के मामा पंकज पासवान ने मीडिया को बताया कि “हम लोग टोकरी से कोयला लोड करते हैं, अवैध ट्रक लोडिंग से कोई मतलब नहीं। लेकिन ये लोग जबरदस्ती रंगदारी मांग रहे थे। विरोध करने पर मारपीट हुई और फिर गोली चला दी गई।” मौके पर पुलिस भी पहुंची।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






