spot_img

गवर्नर ने शहीद कैप्टन को किया सैल्यूट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जम्मू कश्मीर में शहीद हुये कैप्टन करमजीत बख्शी का पार्थिव शरीर विशेष विमान से आज शाम रांची एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर ही शहीद कैप्टन को गवर्नर संतोष गंगवार, मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं गवर्नर ने शहीद के परिजनों से भी मुलाकात की। इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर हजारीबाग के उनके पेतृक आवास जुलू पार्क ले जाया जायेगा।

यहां याद दिला दें कि बीते कल जम्मू-कश्मीर के अखनूर में LOC के पास हुये IED ब्लास्ट में हजारीबाग के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत शहीद हो गये। शहीद कैप्टन करमजीत सिंह की आगामी 5 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। अभी कुछ दिन पहले 16 जनवरी को छुट्टी में वे अपने घर भी आये थे। इस दौरान एक शादी कार्यक्रम में भी शामिल हुये और अपनी शादी की तैयारियां भी की। फिर 24 जनवरी को वापस ड्यूटी पर लौट गये। शहीद के पिता अजेंद्र सिंह हजारीबाग में टेंट हाउस चलाते हैं। वहीं उनकी छोटी बहन अभी पढ़ाई करती हैं। लगभग 25 साल के कैप्टन करमजीत सिंह ने गुवाहाटी से पढ़ाई की। उन्होंने साल 2023 में आर्मी जॉइन की।

Image

Image

 

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...