Garhwa(Nityanand Dubey) : सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छुपा कर लगाये गये दो शक्तिशाली IED बम को CRPF 172 बटालियन ने खोज निकाला। ढाई और एक किलो के ये शक्तिशाली IED गढ़वा के भूढ़ापहाड़ एरिया के तुमेरा और खपरी महुआ गांव के बीच के जंगल में छुपा कर गाड़े गये थे। टीम की नजर संदिग्ध तार पर चली गई। तार के अंतिम छोर तक जाने पर मिट्टी में दबे IED बम मिले। दोनों बमों को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया। CRPF को यह कामयाबी सर्च अभियान के दरम्यान मिली। टीम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट नीरज कुमार कर रहे थे।










