spot_img

कीमती मोबाइल की खातिर डिलीवरी ब्वॉय का म’र्डर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कीमती दो मोबाइल की खातिर एक डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार प्रजापति की नृशंस हत्या कर उसकी डेड बॉडी एक नहर में फेंक दी गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने भरत के मोबाइल नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली। आखिरी लोकेशन जिस घर के पास मिली, वहां लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। फुटेज से यह साफ हो गया कि डिलीवरी ब्वॉय भरत गजानन के घर के अंदर तो गया, लेकिन बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने गजानन और उसके करीबी दोस्त हिमांशु और आकाश की कॉल डिटेल निकाली। भरत ने आखिरी कॉल हिमांशु और फिर गजानन के नंबर पर की थी। पुलिस ने हिमांशु और आकाश को उठा लिया। इन दोनों के मोबाइल का उस रात लोकेशन बाराबंकी के माती इलाके में इंदिरा नहर में मिला था। पुलिस गजानन को खोज रही है। वहीं, SDRF की टीम भरत को खोज निकालने में जुटी है। पुलिस को शक है कि हत्यारों ने भरत के टुकड़े-टुकड़े कर उसकी लाश को उसके ही बैग में डाल कर उक्त नहर में फेंक दिया। पुलिस को यकीन है कि बैग एक कार में रख कर ले जाया गया। करीब 1 लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन डिलीवरी करने भरत गया था। उसके 35 हजार रुपये भी गायब हो गये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट में यह सनसनीखेज वारदात हुई। डिलीवरी ब्वॉय भरत अपनी पत्नी के साथ चिनहट में रहता था, वैसे वह मूल रूप से अमेठी के जामो का रहनेवाला था। वह इंस्टा कार्ड प्रा.लि कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। बीते 24 सितंबर की दोपहर ग्राहकों का सामान पहुंचाने के लिए भरत दफ्तर से निकला। उसके देर रात तक न लौटने पर हब इंचार्ज ने परिजन को जानकारी देने के साथ चिनहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अबतक के अनुसंधान में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार दिल को झकझोर देने वाली इस वारदात को देवा रोड स्थित बाबा अस्पताल के पास एक घर में अंजाम दिया गया। जांच से खुलासा हुआ है कि हिमांशु कनौजिया ने अपने फोन से दो मोबाइल फोन ऑर्डर किये थे। 24 सितंबर की दोपहर जब भरत ने कॉल किया तो उसने गजानन से कांफ्रेंसिंग पर बात कराई। गजानन ने कहा, वह मोबाइल रिसीव कर लेगा। जब दोपहर को भरत मोबाइल लेकर पहुंचा तो गजानन आकाश के साथ मिलकर उसे घर के अंदर घसीट कर ले गया। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। भरत के पिता राम मिलन खादी ग्रामोद्योग विभाग में कर्मचारी हैं। भाई प्रेम कुमार अधिवक्ता हैं। ये सभी निशांतगंज में शिक्षा निदेशालय की कॉलोनी में रहते हैं। पिता ने मीडिया को बताया कि गजानन पहले भरत के साथ उसकी कंपनी में काम कर चुका है। ऐसे में पुलिस इस पहलू पर भी तफ्तीश कर रही है कि हत्या की वजह कुछ और तो नहीं है?

 

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...