spot_img

संतुलित आहार और व्यायाम पर WHO का जोर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा होने को ध्यान में रखते हुये WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने अब दुनिया में संतुलित आहार और शारीरिक व्यायाम को प्रमोट करने के लिये नीतियां बनाने पर जोर दिया है। WHO (दक्षिण-पूर्व एशिया) की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने मीडिया से कहा, “बढ़ता वजन, मोटापा और पाचन संबंधी विकार बच्चों और बड़े दोनों को ही बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है, जिसे ध्यान में रखते हुये अब WHO की तरफ से यह कदम उठाया गया है।” इसमें हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि यह बीमारियां दो तिहाई मौतों के लिये जिम्मेदार हैं।

युवाओं को छोड़ दिया जाये तो करीब 5 वर्ष से कम आयु के 50 लाख बच्चे मोटापे से ग्रसित हैं, जिसमें से 3 लाख 73 हजार बच्चे ऐसे हैं, जिनकी उम्र 5 से 19 वर्ष के बीच है। मौजूदा समय में यह तीव्र गति से जनसांख्यिकी परिवर्तन, शहरीकरण, आर्थिक विकास और असंतुलित आहार से जूझ रहा है। इससे कई लोगों की जीवनशैली भी प्रभावित हुई है। लगभग 74 फीसदी किशोर और 50 फीसदी युवा अभी शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं।

मोटापा अब गंभीर चिंता का विषय है। अगर यह यूं ही बढ़ता रहा तो हम 2030 तक स्थिर विकास के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पायेंगे। इसका मूल मकसद गैर-संचारी रोगों से 2030 तक समयपूर्व मृत्यु को रोकना और मानसिक स्वास्थ्य को प्रमोट करना है। साइमा वाजेद ने कहा “संतुलित आहार और नियमित शारीरिक व्यायाम इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मौलिक जरूरत है। ज्ञान और व्यवहार परिवर्तन के अलावा वातावरण भी हमें एक स्वस्थ्य विकल्प चुनने में मदद करता है।” वाजेद ने घर, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर स्वस्थ भोजन वातावरण बनाने के लिए मजबूत नियामक ढांचे और नीतियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, राजकोषीय नीतियों को भी स्वस्थ आहार को प्रोत्साहित करना चाहिये।

उन्होंने कहा, “कई देशों ने पहले से ही खाद्य लेबलिंग नियमों को लागू करके, भोजन में ट्रांस वसा पर प्रतिबंध लगाने और चीनी-मीठे पेय पदार्थों पर कर लागू करके महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन एक स्वस्थ्य समाज बनाने के लिए हमें आगे कई कदम उठाने होंगे।”

 

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...