spot_img

डायल 112 में मिलेगा क्विक रेस्पॉन्स, DGP लाये नया फार्मूला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड पुलिस डायल 112 को क्विक रेस्पॉन्स के तौर पर एक नई पहचान देने में जोर लगायेगी। DGP अनुराग गुप्ता ने अब पब्लिक प्लेस पर डायल-112 का QR कोड लगाने का आदेश दिया है। वहीं, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकने की खातिर खास और जरूरी कार्रवाई करने पर फोकस देने को कहा। इसके लिये तमाम थाना, सार्वजनिक स्थान, स्कूल-कॉलेज, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया, इंटरनेट मीडिया एवं पेम्पलेट के सहारे डायल 112 QR कोड को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। डायल 112 को मजबूत और कारगर बनाने को कहा है। DGP अनुराग गुप्ता आज पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के प्रचार-प्रसार को लेकर अपने मातहत आला अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की। DGP ने रिस्पॉन्स टाइम में और अधिक सुधार लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

DGP अनुराग गुप्ता ने डायल 112 से संबंधित एक QR कोड बनाकर उसे सभी सार्वजनिक स्थानों तथा सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर लगाने का निर्देश दिया है। उनका मानना था कि ऐसा हो जाने का फायदा यह होगा कि कोई भी भुक्तभोगी या पीड़िता संकटकाल में उस QR कोड को स्कैन कर डायल-112 पर पुलिस को समय से सूचना दे देंगे। मीटिंग में ADG अभियान डॉ. संजय आनंद राव लाठकर ने कहा कि डायल-112 से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित व तार्किक कार्रवाई के लिए रिस्पॉन्स टाइम में अपेक्षित सुधार लाने की जरूरत है। इसके लिये फौरी कार्रवाई कर आम जनता को संतुष्ट करना होगा। डायल-112 को लेकर तमाम पुलिस कप्तानों को मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करना होगा।

हाई लेवल मीटिंग में DGP अनुराग गुप्ता, ADG डॉ. संजय आनंद राव लाठकर, ADG प्रशिक्षण सुमन गुप्ता, IG प्रोविजन पंकज कंबोज, रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे, झारखंड जगुआर के DIG इंद्रजीत महथा, SP अभियान नक्सल अमित रेणु एवं SP वायरलेस हरविंदर सिंह मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...