Kohramlive : धूप में खड़ी कार भट्टी की तरह तप जाती है, जिसके चलते गाड़ी के अंदर पूरा गर्म रहता है। ऐसे में लोग तुरंत AC तो ऑन कर देते हैं, लेकिन फिर भी कार को ठंडा होने में कई बार लंबा टाइम लग जाता है। धूप में तपतपाती कार में एक ऐसा बटन भी रहता है जो गाड़ी को तुरंत ठंडा करने में मददगार साबित हो सकता है। ये बटन दबाते ही कुछ ही मिनटों में कार ठंडी हो जाती है, वहीं गर्मी से तुरंत राहत मिल जाती है। तो चलिए आपको आज बताते हैं इसी बटन के बारे में…
दरअसल, इसे एयर री-सर्कुलेशन (Air Recirculation) बटन कहते हैं, जिसे दबाते ही कार का केबिन तुरंत ठंडा होने लगता है। इस बटन का काम होता है कार के एयर री-सर्क्युलेशन सिस्टम को ऑन करना। इसका इस्तेमाल करने से कार के भीतर की हवा तेजी से ठंडी होने लगती है और आपको गर्मी में जल्द सुकून मिल जाता है। ये सिस्टम कैसे काम करता है, जानें…
गर्मियों में कार के AC ऑन करते हैं तो कार बाहर की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करने लगती है। ऐसे में एयर कंडीशन सिस्टम को हवा को ठंडा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और केबिन जल्दी ठंडा नहीं होता। लेकिन जैसे ही आप एयर री-सर्कुलेशन को ऑन करते हैं तो कार बाहर के बजाये अंदर की हवा को ठंडा करना शुरू कर देती है। इससे केबिन के अंदर की ठंडी हवा रिसर्कुलेट होने लगती है, जिसे AC बार-बार ठंडा करता रहता है। इससे एसी को हवा ठंडा करने में ज्यादा समय नहीं लगता और कुछ मिनटो के अंदर कार पूरी तरह ठंडी हो जाती है। कार में यह बटन एसी के कंसोल के पास में होता है।
एयर रीसर्क्युलेशन का इस्तेमाल गर्मी के दिनों में करना बेहतर होता है। ठंड के मौसम में एयर रीसर्क्युलेशन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि, ठंड में कार के केबिन के अंदर शीशे में जमी फॉग को हटाने के लिए रीसर्क्युलेशन का उपयोग किया जाता है, ताकि बाहर की चीजें देखने में आसानी हो।

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…