spot_img

कल से बदल सकते हैं ये 4 नियम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगले महीने यानी मई से पैसों से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। इससे जेब पर सीधा असर पड़ेगा। LPG सिलेंडर की कीमतों की कीमतों में बदलाव से लेकर बैंक खाता शुल्क जैसे कई नियमों में बदलाव होने वाला है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसलिए मई की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव की संभावना है।

ICICI बैंक का ये नियम बदला

ICICI बैंक भी सेविंग कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों को डेबिट कार्ड के लिए सालाना 99 रुपये और शहरी क्षेत्र में 200 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं, बैंक ने 25 पन्नों के चेक बुक के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। 25 पन्नों के बाद प्रति पेज चेकबुक के लिए 4 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा। IMPS ट्रांजैक्शन अमाउंट को 2.50 रुपये से लेकर 15 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तक का निर्धारण किया गया है।

HDFC स्कीम की डेडलाइन

HDFC बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है, जिसमें 10 मई तक शामिल होने की डेडलाइन हैं। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन के लिए 0.75% अतिरिक्त ब्याज दर उपलब्ध है, जिससे वे 5 से 10 साल की एफडी स्कीम पर 7.75% ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन 5 करोड़ रुपये तक जमा कर सकते हैं।

यस बैंक में न्यूनतम बैलेंस का नियम

यस बैंक की सेविंग खातों के विभिन्न प्रकारों के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस में परिवर्तन किया गया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, अब यस बैंक के प्रो मैक्स सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस 50 हजार रुपये हो गया है, वहीं मैक्सिमम चार्ज में बदलाव कर 1 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, “प्रो प्लस”, “Yes Respect SA” और “Yes Essence SA” खातों के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस की सीमा 25 हजार रुपये और मैक्सिमम चार्ज 750 रुपये का है। “Account Pro” में मिनिमम बैलेंस 10 हजार रुपये है। इसमें अधिकतम शुल्क 750 रुपये हो गया है।

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

 

 

 

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।