Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ गुंडों ने आज शाम सरेराह एक विवाहिता गीता भगत को गोली मार दी। गोली गीता के गर्दन के पास लगी है। गोली लगते ही स्कूटी सवार गीता नीचे रोड पर गिर गई। खून से लथपथ गीता को रिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बहुत खराब है। गीता के पति SSB में तैनात हैं। एक पुलिस की पत्नी को सरेआम गोली मारने की वारदात के बाद इलाके में तहलका मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। हत्यारों को खोज निकालने के लिये छापामारी की जा रही है। मौके पर जुटे कुछ लोगों का कहना था कि राजधानी में चोर-उचक्कों और गुंडों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रह गया। मांडर में एक रोज पहले भी हत्या हो गई। जख्मी विवाहिता रांची के चान्हो थाना क्षेत्र की रहनेवाली है। गीता को किसने और क्यों गोली मारी, इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है।
इसे भी पढ़ें :गूगल पर खेला कर बनाता था माल, CID ने निकाली हेंकड़ी
इसे भी पढ़ें :नींबू के चक्कर में स्टूडेंट्स के बीच चा*कूबाजी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सरेराह पुलिस की पत्नी को मारी गोली…
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…
इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…
इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…





