गुमला: रायडीह प्रखंड के हीरादह शंख नदी में डूबे 3 युवकों में से एक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गुमला थाना रोड निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता के रूप में हुआ है। अभी भी दो युवक सुनील भगत और सुमित गिरी का कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।
5 दिन से गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे हैं
बता दें कि 16 नवंबर को 6 युवकों की एक टोली पिकनिक मनाने के लिए रायडीह प्रखंड क्षेत्र के पर्यटनस्थल हीरादह गई हुई थी। इसी दौरान सभी नदी में नहाने उतरे थे। नदी की तेज धारा में एक युवक बहने लगा। उसे बचाने के लिए गये दो युवक सुनील गिरी और सुमित भगत भी नदी में बग गये। 5 दिन से गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे हैं।






