नई दिल्ली : टीवी के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ यानी KBC में हर कोई करोड़पति बनने के सपने लेकर आता है। अब तक 7 करोड़ जीतने में कोई सफल नहीं हो सका है। हाल ही में एक कंटेस्टेंट इस पड़ाव तक पहुंची तो जरूर, पर उसे पार नहीं कर पाईं। वह शख्स हैं IPS अफसर मोहिता शर्मा गर्ग हैं। उल्लेखनीय है कि मोहिता 2017 बैच की IPS अफसर हैं। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। उन्होंने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर रुशल गर्ग से शादी की है।
KBC सीजन 12 की कंटेस्टेंट हैं मोहिता
मोहिता KBC के 12वें सीजन की दूसरी कंटेस्टेंट हैं, जो 1 करोड़ रुपए जीतने में कामयाब रही हैं। उन्होंने 7 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था। यकीनन, 17वां प्रश्न कठिन था।
इसे भी पढ़ें : Sushant की याद आई बॉलीवुड एक्टर Amit Saadh को
सवाल – बंबई में वाडिया समूह द्वारा निर्मित इनमें से किस जहाज को 1817 में लांच किया गया था, जो ब्रिटेन का सबसे पुराना मौजूद युद्धपोत है।
विकल्प – एचएमएस मिंडेन, एचएमएस कॉर्नवॉलिस, एचएमएस त्रिंकोमाली,
एचएमएस मिनी। सही जवाब है एचएमएस त्रिंकोमाली।
गेम क्विट करने का सही था फैसला
मोहिता इसके जवाब को लेकर दुविधा में थीं। उन्होंने 1 करोड़ रुपये पर ही गेम क्विट करना सही समझा। अगर वह जवाब देती भीं तो गलत साबित होतीं, क्योंकि अमिताभ के बाद में पूछने पर उन्होंने ऑप्शन B को चुना था। उन्होंने गेम क्विट करने का सही निर्णय किया।
इसे भी : जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, पोज देतीं नजर आई दोनों बहनें






