spot_img

घिन आती है इस मौसा पर… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : शादी का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब दूल्हे की सात साल की भांजी को खून से लथपथ हाल में वहां लाया गया। बच्ची के तन पर कपड़े तक नहीं थे। वह बेहोश थी। उसके साथ गलत काम किया गया था। इल्जाम है कि बच्ची के मौसा ने उसके साथ दरिंदगी की। उसकी हालत को देख घर में मौजूद सारे लोग सन्न रह गये। बेहोश बच्ची को रांची के सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, बच्ची के पिता राजू लोहरा ने ठाकुरगांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मौसा विसाल करमाली को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के रुरल एसपी मो नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि राजू लोहरा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बीते 23 मई को उसके साले की शादी थी। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर शादी में साले के घर गया हुआ था। साले का घर भुइयाटोली काटंगिरी में है। राजू का साढ़ू विशाल करमाली भी अपनी पत्नी के साथ शादी में आया हुआ था। राजू शादी के रिती रिवाजों में व्यस्त हो गया। शाम के करीब 6-7 बजे राजू की बीवी उसके पास आई। वह काफी परेशान थी। पति से बोली कि बेटी कहीं दिख नहीं रही। बहुत खोजे पर कहीं उसका पता नहीं चला। इतना सुन घर में तहलका मच गया।

बच्ची को गमछे से ढ़क कर पड़ोस का लड़का लाया

बच्ची की खोजबीन जोरशोर से शुरू हो गयी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिलीप लोहरा और कुछ लोग बच्ची को लेकर वहां पहुंचे। उनलोगों ने बच्ची को एक गमछे से ढक कर रखा था। उनलोगों ने राजू को बताया कि उनकी मासूम बेटी कोराबार जंगल में मिली। वह बिलख-बिलख कर रो रही थी। वह खून से लथपथ थी। उसके तन पर कपड़े तक नहीं था। उसे गोद में उठा कर ला रहे थे, रास्ते में बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची की हलत देख और दिलीप लोहरा की बातें सुन वहां खड़ा हर एक शख्स को काठ मार गया। जल्दबाजी में बच्ची को रांची के सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। होश में आने के बाद बच्ची ने पिता को बताया कि मिठाई खरीदने के बहाने मौसा विसाल करमाली उसे जंगल में ले गया। उसके साथ गलत काम किया। जब वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी तो उसे वहीं जंगल में छोड़ कर भाग गया। बच्ची के मुंह से यह दर्दनाक दास्तां सुन वहां मौजूद कुछ लोगों के मुख से सहसा निकल पड़ा कि… घिन आती है इस मौसा पर।

आरोपी मौसा और बच्ची के कपड़े बरामद

दिल को झकझोड़ देने वाला यह वाक्या रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंचा। पुलिस कप्तान ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। रुरल एसपी मो नौशाद आलम की देखरेख में खलारी डीएसपी की लीडरशिप में टीम बनाई गई। टीम में मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर, ठाकुरगांव थानेदार कृष्ण कुमार और बुढ़मू थानेदार कमलेश कुमार राय को शामिल किया गया। SSP ने टीम से सिर्फ इतना कहा कि दरिंदा किसी भी हाल में बचना नहीं चाहिए। टीम एक्शन मोड में आई और ताबड़तोड़ छापेमारी कर संदेही गुनहगार विशाल करमाली को धर दबोचा। विशाल करमाली हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र पलांडू अंबाटांड़ का रहने वाला है। गिरफ्तार विशाल की निशानदेही पर उसके और बच्ची के कपड़ों को बरामद कर लिया गया। वारदात के वक्त यह कपड़े आरोपी और पीड़िता ने पहन रखे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

इसे भी पढ़ें : कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...