बीजिंग : चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus भारत में OnePlus 9 Series को लॉन्च करने वाली है। एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus 9 Series को 2021 में मार्च तक लॉन्च करने के संभावना है। OnePlus 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। नई OnePlus 9 सीरीज के तीसरा एडिशन OnePlus 9 Ultra की बजाय OnePlus 9T हो सकता है।
स्मार्टफोन का कोडनेम
हाल ही में, एक टिपस्टर ने कहा था कि वनप्लस 9 का कोडनेम ‘Lemonade‘ होगा। पिछले महीने, यह बताया गया था कि फोन का कोडनेम lemonade, lemonadep, lemonadept और lemonadev हो सकता है। इससे पता चलता है कि फोन के चार वेरिएंट हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Flipkart Big Diwali Sale 2020 हुई शुरू, जानें ऑफर और डिस्काउंट
OnePlus 9 Series के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 9 सीरीज के नए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 875 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्पले सेंटर पंच होल कटआउट के साथ आएगा। फोन का रिफ्रेश्ड रेट 144Hz होगा। फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा। OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन में NFC, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus 9 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके सात ही इसे 65W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
भारत में स्मार्टफोन की डिमांड
भारत में OnePlus स्मार्टफोन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कंपनी ने भारत में पिछले साल के मुकाबले इस साल तीसरी तिमाही में 104 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro ने तीसरी तिमाही में 16 फीसदी की शिपमेंट हासिल की है। OnePlus ने साल 2020 की तीसरी तिमाही में सभी 5G स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में तीन चौथाई का योगदान दिया है।
इसे भी पढ़ें : Youtube यूजर के लिए खुशखबरी, मोबाईल पर देख सकेंगे फुल HD वीडियो






