कोहराम लाइव डेस्क : “Kohli को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए” : गौतम गंभीर। पूर्व क्रिकेटर Gautam Gambhir ने कहा है कि Royal Challengers Bengalore को नए कप्तान की जरूरत है। शुक्रवार को बेंगलुरु के IPL से बाहर होने के बाद उन्होंने ESPN Cricinfo से कहा, ‘बिना ट्रॉफी के 8 साल बेहद लंबा वक्त होता है। कप्तान को अपने टीम के लिए जवाबदेह होना चाहिए। मुझे लगता है कि Kohli को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही RCB को भी कोहली के ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए।’
Kohli को टीम मैनेजमेंट से बात करनी चाहिए
गंभीर ने कहा कि कोई भी ऐसा कप्तान नहीं है जो इतने लंबे वक्त तक खेला हो, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीती हो। साथ ही टीम ने भी उसे बार-बार मौके दिए हों। उन्होंने कहा, ‘जिम्मेदारी लेना सबसे बड़ी बात होती है। मेरी कोहली से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें अब टीम मैनेजमेंट से बात करनी चाहिए।’
इसे भी पढ़ें :Women’s T20 Challenge Tournament शुरू, जानें टीमों की लिस्ट
धोनी-रोहित ने कई बार जिताया खिताब
गंभीर ने कहा, ‘रविचंद्रन अश्विन ने 2 सालों तक किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की। लेकिन वह टीम के लिए डिलीवर नहीं कर पाए और टीम ने उन्हें हटा दिया। हम धोनी की बात करते हैं, हम रोहित की बात करते हैं। इन दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को कई बार IPL खिताब जिताए हैं, तभी वे इतने लंबे समय तक अपनी-अपनी टीमों के कप्तान रहे। अगर वह अपनी टीम के लिए डिलीवर नहीं करते, तो उन्हें भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई होती।’
कप्तान की क्रेडित के साथ आलोचना भी होनी चाहिए
गंभीर ने कहा, ‘अगर कप्तान को टीम के जीतने पर क्रेडिट लेते है, तो आलोचना भी उन्हें सुनना होगा। मुझे नहीं लगता कि RCB इस सीजन में ट्रॉफी डिजर्व करती थी। पिछले 5 मैचों में टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में भी नवदीप सैनी की बेहतरीन बॉलिंग की वजह से जीते। वहीं, एबी डिविलियर्स की वजह से वे 2 से 3 मैच जीते।’
इसे भी पढ़ें :IPL का पहला क्वालिफायर मैच मुंबई और दिल्ली के बीच
सेट स्टैंडर्ड पर खड़े नहीं उतर सके Kohli
“कोहली ने क्रिकेट में अपने लिए जो स्टैंडर्ड सेट कर रखे हैं, वो उनपर खड़े नहीं उतर सके हैं। शायद यह RCB के टूर्नामेंट से बाहर होने की एक वजह हो सकती है।” : सुनील गावस्कर
हैदराबाद ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया
बता दें कि बेंगलुरु का सीजन में सफर शुक्रवार को खत्म हो गया। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर में 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु की टीम कभी भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। हर बार बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा। 2016 में तो फाइनल में बेंगलुरु को हैदराबाद ने ही हराया था।
इसे भी पढ़ें :हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया






