spot_img

Kamal Haasan के जन्मदिन पर फैंस दे रहें बधाई, बेटी श्रुति ने डाला पोस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : साउथ के जाने-माने सुपरस्टार Kamal Haasan आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके लिए उनसे फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भरा संदेश दे रहे हैं। कमल हासन का जन्‍म 7 नवंबर 1954 में तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था। एक सफल अभिनेता के साथ ही उन्होंने बतौर राजनेता अपनी शुरुआत की। साल 2018 में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘मक्कल निधि मय्यम’ का गठन किया और सियासत में उतर गए।

श्रुति ने इंस्टाग्राम पर बचपन की यादगार फोटो शेयर की

आज एक तरफ जहां उनके जन्मदिन पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटी श्रुति हासन ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए स्पेशल मैसेज पोस्ट किया है। श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ अपनी बचपन की यादगार फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रुति ने लिखा, “मेरे बापूजी, अप्पा और डैडी डियरेस्ट को जन्मदिन की बधाई। आशा करती हूं ये साल आपके जीवन के बेहतरीन लम्हों में एक और यादगार बने। उस लम्हे का इंतजार नहीं कर सकती जब आपके पास इस दुनिया के लिए सब कुछ हो।”

Kamal Haasan को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

Kamal Haasan के पिता चा‍हते थे उनके तीनों बच्‍चों में से कोई एक अभिनय के क्षेत्र में उतरे। उन्‍होंने कमल हासन को अभिनेता बनाने का निश्‍चय किया। कमल हासन ने वर्ष 1960 में ए.भीम. सिंह के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘कलाथुर कनम्मा’ में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। इस फिल्‍म में उन्‍होंने अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया और अपनी पहली ही फिल्‍म के लिए उन्‍हें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। इस फिल्‍म के बाद उन्‍होंने कई और फिल्‍मों में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया और फिर नौ सालों तक अभिनय के क्षेत्र से दूर रहे।

इसे भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप पर कर सकेंगे UPI ट्रांजैक्शन, NPCI ने दी इजाजत

spot_img

Related articles:

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं,...

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम...