Ranchi: छोटी सी बात पर मो. आबिद आलम पर फायरिंग कर देने के इल्जाम में अफरोज अंसारी को अरगोड़ा पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं इस कांड में नामजद अभियुक्त बनाये गये जनत अंसारी और भोलू खान की तलाश की जा रही है। इस संबंध में मो. आबिद आलम के बयान पर रांची के अरगोड़ा थाने में आज FIR (कांड संख्या 63/2023) दर्ज किया गया। मो. आबिद अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हाजी हुसैनी चकी (ईमली चौक) के पास रहते हैं। वहीं गिरफ्तार अफरोज अंसारी इसी थाना क्षेत्र के आजाद हिन्द नगर भट्ठा मोहल्ला हरमू में रहते हैं। उनके पिता का नाम जनत अंसारी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मो. आबिद आलम ने दर्ज प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया है कि पानी को लेकर उनका अफरोज अंसारी के साथ विवाद चल रहा था। बीती शाम तय किया गया कि आज हरमू मुस्लिम पंचायत के सचिव महताब अहमद फारूकी की मौजूदगी में विवाद को सुलझा लिया जायेगा। आज दिन के 10.20 बजे ईमली चौक पर सब जुटे। इल्जाम है कि बातचीत के दौरान ही अफरोज अंसारी, जनत अंसारी और भोलू खान गुस्सा गये और गाली ग्लौज शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों द्वारा उन्हें समझाने बुझाने का पूरा प्रयास किया गया, पर बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां तक चल गई। इल्जाम है कि गोली चलाने के बाद अफरोज अंसारी अपनी बाइक से वहां से भाग निकला। घटना की खबर पाकर मौके पर अरगोड़ा पुलिस पहुंची। थानेदार विनोद कुमार ने फौरी कार्रवाई करते हुये फरार अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, गरीबों को मिलेगा सस्ता LPG सिलेंडर
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






