trending : हांगकांग में कुछ शातिर चोरों ने एक 90 साल की महिला को 32 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 240 करोड़ का चूना लगाया है। इसे यहां के इतिहास का सबसे बड़ा फोन स्कैम माना जा रहा है। ये महिला यहां के रसूखदार लोगों में गिनी जाती है।
Read More : #MSDhoni के माता पिता #CoronaPositive, इस #Hospital में हैं एडमिट…
19 साल का स्टूडेंट गिरफ्तार
साउथ पुलिस ने इस मामले में एक 19 साल के यूनिवर्सिटी स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है और फोन स्कैमर्स के एक अकाउंट से 8 करोड़ रूपए बरामद किए हैं। पुलिस ने इस अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस महिला को एक फोन आया था और इस शख्स ने अपने आपको कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया गया। पुलिस के सोर्स ने कहा कि इस महिला को कहा गया था कि उनकी आइडेंटिटी का इस्तेमाल कुछ खतरनाक अपराधी कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें पैसा ट्रांसफर करने की सलाह दी गई ताकि इस बात की जांच की जा सके कि उनका पैसा गैर-कानूनी तो नहीं है। इस महिला को कहा गया था कि चीन के एक बेहद गंभीर क्रिमिनल केस में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। महिला को कहा गया था कि उसे फिक्र करने की जरूरत नहीं है और उनका सारा पैसा जांच के बाद वापस भेज दिया जाएगा ।
Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
शक होने पर महिला ने पुलिस को दी सूचना
पैसा वापस नहीं भेजने पर महिला को शक हुआ और उसने इस मामले में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के सोर्स के मुताबिक, कुछ समय पहले प्लंकेट रोड पर स्थित इस महिला के घर एक स्टूडेंट पहुंचा था। काफी डर गई थी। इस स्टूडेंट ने महिला को कम्युनिकेट करने के लिए फोन भी दिया था। इसी नंबर पर इस महिला को फोन स्कैमर ने फोन किया गया था। इस महिला ने इसके बाद 239 करोड़ रुपये तीन अकाउंट्स में जमा कर दिए थे। महिला ने इसके लिए इस महिला को जब एहसास हुआ कि उसके साथ स्कैम किया जा चुका है,तो उसने इस मामले में पुलिस को खबर की थी।
Read More : BIG BREAKING : 22 से 29 अप्रैल तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का सीएम Hemant Soren ने किया ऐलान (VIDEO)












