MP : करीब 50 साल पुराने मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिरने के चलते 9 बच्चों की जान चली गई। वहीं कुछ बच्चे बेतरह जख्मी हो गये। जख्मी को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि घटनास्थल के नजदीक सावन के पवित्र महीने में भागवत कथा हो रही है, वहीं धार्मिक स्थल का निर्माण भी किया जा रहा है। भागवत कथा में रविवार को छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में बच्चे भी आये हुये थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चों के ऊपर गिरी दीवार को तुरंत हटाने का काम शुरू किया गया। एक साथ 9 बच्चों की डेड बॉडी देख वहां तहलका मच गया। काल के गाल में समा गये बच्चों के घरवालों की हालत देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू छलक आये। मृतकों के नाम खुशी पटवा, दिव्यांश साहू, ध्रुव यादव, पर्व विश्वकर्मा, सुमित प्रजापति, दिव्यराज साहू, नीतेश पटेल एवं वंश लोधी बताये गये हैं। यह हादसा मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में हुआ। CM मोहन यादव ने X पर लिखा, सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं PM मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। PM ने मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया है।
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हे
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो








