spot_img
spot_img

8 साल का प्यार, किसी और से शादी तय, फिर जो हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के चैनपुर में प्यार, पुलिस और पंचायत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। प्रेमी की शादी कहीं और तय होने की खबर मिलते ही प्रेमिका सीधे रामगढ़ थाना पहुंच गई और न्याय की गुहार लगा दी। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव का है। यहां के अमित सिंह और काचन गुरियाही टोला की अंजू कुमारी के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था। इसी बीच अमित की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। यह खबर मिलते ही अंजू थाने पहुंच गई। पुलिस ने युवक और उसके परिवार को बुलाकर कई घंटे तक समझाने की कोशिश की। शुरुआत में युवक शादी से पीछे हटता रहा, लेकिन आखिरकार प्रेमिका की जिद और ग्रामीणों की पहल के आगे मान गया। फिर क्या था… रामगढ़ के शिव मंदिर में रात करीब 8 बजे दोनों की शादी करा दी गई। बताया जाता है कि जातीय वजहों से शादी में अड़चन आ रही थी। शादी के दौरान युवक की मां नाराज होकर वहां से चली गई, जबकि युवती की मां और भाई मौजूद रहे। सुबह थाने से शुरू हुई कहानी रात में मंदिर की शादी के साथ खत्म हुई और अब यह “थाना से मंदिर तक की प्रेम कहानी” पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

News Article Hero Image

इसे भी पढ़ें : बेकाबू कार ने भीड़ को रौं’दा, गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...