Kohramlive : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ने 501 इमारतों को ‘खतरनाक’ घोषित किया गया है। सी-1 श्रेणी में आने वाले 51 इमारतें को तत्काल खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है। तय समय पर खाली नहीं करने पर उसे ध्वस्त किया जायेगा। अन्य इमारतों को सी-2ए, सी-2बी और सी-3 श्रेणियों में बांटा गया है। वहीं इन इमारतों के बिजली-पानी काटने के आदेश जारी कर उन्हें नोटिस भेजा गया है। मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रशासन ने अपील की है कि “सी-1 श्रेणी की इमारतों में रह रहे लोग तत्काल बाहर निकलें। कोई भी दुर्घटना हुई, तो उसकी जिम्मेदारी निवासियों की होगी, न कि प्रशासन की।”
कहां-कहां की इमारतें खतरनाक?
- नेरुल: श्री गणेश CHS, पंचरत्न, स्वागत CHS, साइलेंट वैली, शिवनेरी, ESIC स्टाफ क्वार्टर
- वाशी: जय महाराष्ट्र, सुवर्णसागर, लिटिल फ्लावर CHS
- तुर्भे: प्याज-आलू बाजार, मसाला बाजार, श्री विनायक CHS
- सानपाड़ा: अमोली, पार्क व्यू, कस्तूरी CHS
- कोपरखैराने: गगनगिरी, चंद्रलोक, सिल्वर नेस्ट
- दीघा: खांडू कोली चॉल








