spot_img

40 मरीजों का मुफ्त में हुआ इलाज, डॉक्टर ने जताई चिंता…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में चल रहे निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का 18वां दिन भी लोगों के लिये बेहद लाभकारी रहा। मंगलवार को कुल 40 मरीजों ने दंत जांच कराई। शिविर में मरीजों की जांच जिले के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.एन. खान ने की। जांच के दौरान कई लोगों में कैविटी, दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों की सूजन, बदबूदार सांस, पायरिया और दांतों की सफाई से जुड़ी आम समस्यायें पाई गईं। डॉ. खान ने लोगों को बताया कि दांतों की अधिकतर समस्यायें गलत ब्रशिंग और अनियमित सफाई के कारण होती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिन में दो बार, कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें। मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। जल्दबाजी में ब्रश करने से दांतों की पूरी सफाई नहीं हो पाती। डॉ. खान ने चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चों में दांतों की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने इसके पीछे जंक फूड, चॉकलेट, और मीठे उत्पादों का अधिक सेवन जिम्मेदार बताया। अभिभावकों से उन्होंने अपील की कि बच्चों की नियमित दंत जांच करायें, खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण रखें। डॉ. खान ने कहा कि हर 6 महीने में एक बार दंत चिकित्सक से जांच करवाने पर दांत जिंदगीभर स्वस्थ रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :

पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी को नागरिकता नोटिस, पत्नी हैरान…

Kohramlive : तीन देशों में भारत के राजदूत रह...

JPSC मामला : श्वेता गुप्ता निलंबित…

Ranchi : JPSC की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी...

अब होटल बुकिंग वक्त नहीं देना होगा आधार कार्ड, जानें…

Kohramlive : घूमने निकलते समय होटल बुक करना अब...

MLA और थानेदार का हॉट-टॉक वायरल, सुनें ऑडियो और वीडियो…

Dhanbad : JLKM प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो...

जेल से निकले दागी युवक को जिंदगी ने नहीं दिया दूसरा मौका…

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: