GURUGRAM : कोरोना का कहर भयावह हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संकट के बीच अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। बीते दिन दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 25 मरीजों की मौत हो गई वहीं बत्रा और सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के खबर आई। हालांकि, बाद में वहां ऑक्सीजन की सप्लाई कराई गई। अब इसी बीच एक बड़ी खबर गुरुग्राम से आ रही है । गुरुग्राम में रविवार को कथूरिया अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई खत्म हो गई। ऑक्सीज खत्म होने से निजी अस्पताल में भर्ती चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। चार कोरोना संक्रमित मरीजों की दर्दनाक मौत से, मृतकों के परिजनों में गुस्सा है। वे जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्टर को भी निगल गया कोरोना
दिल्ली के सीएम केजरीवाल का कहना है
इस समय दिल्ली में ऑक्सीजन की जरूरत 700 टन की है और हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुई। बीते शनिवार को 10 टन केंद्र सरकार ने और आवंटित किया है। कुल 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुई है।
Read More : BREAKING : रांची रेल मंडल में कोरोना का कोहराम, 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, 3 की मौत












