spot_img

322 आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला स्मार्ट फोन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की मेहनत और सेवा को तकनीक से सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सोमवार को मांडर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर और चान्हो प्रखंड की 322 आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन बांटे। इसमें मांडर की 167 और चान्हो की 155 सेविकाएं शामिल थीं। मंत्री ने इस अवसर पर कहा, स्मार्ट फोन कोई उपहार नहीं, यह जरूरी है। अब सेविकाएं पोषण ट्रैकिंग हो या कन्यादान योजना, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचा पायेंगी। मंत्री शिल्पी ने यह भी कहा कि 13 महीनों से केंद्र सरकार की तरफ से सेविकाओं को राशि नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी माली हालत खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विभिन्न योजनाओं की मद में 5 हजार करोड़ रुपये की कटौती की गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिये जल्द बनेगी सूची

राज्य सरकार जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान पर नये केंद्रों के निर्माण की दिशा में भी अग्रसर है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द ऐसे केंद्रों की सूची तैयार की जाये, ताकि योजना को अमल में लाया जा सके। इस कार्यक्रम में अंचल अधिकारी चंचला कुमारी, CDPO सुजाता कुमारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांगा उरांव, समाजसेवी जमिल मल्लिक, सरिता तिग्गा, नसीम अंसारी, हाजी फारुख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

spot_img

Related articles:

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।