Kohramlive : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चली भीषण मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गये। वहीं 2 जवानों भी शहीद हुये हैं। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुई। यह इस साल का पहला बड़ा एनकाउंटर है। वहीं घायल जवानों को ले जाने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर भेजा गया है। इस एनकाउंटर की पुष्टि बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बीजापुर नेशनल पार्क में घुसे जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। खबर थी कि बड़ी संख्या में नक्सली यहां जुटे हैं। जिसके बाद सुबह से रुक रुककर फायरिंग हो रही थी। इस एनकाउंटर में बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवान शामिल थे। जवानों के बलिदान पर CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया।








