UP : प्रयागराज संगम क्षेत्र में बीती रात हुई भगदड़ में अब तक 30 लोगों की जान चली गई, वहीं 60 लोग बेतरह घायल हैं। मृतकों में 26 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें झारखंड की 1 महिला गायत्री, कर्नाटक के 4, असम का 1, गुजरात के 1 सहित अन्य शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है। इस बात का खुलासा महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि “ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई, इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गये और भीड़ ने दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की डुबकी लगाने के लिये इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। करीब 90 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सुनें क्या बोले DIG वैभव कृष्ण….
#WATCH | Prayagraj, UP: DIG Mahakumbh, Vaibhav Krishna says “Before Brahma Muhurta, between 1 am to 2 am, a huge crowd gathered on the Akhara Marg. Due to this crowd, the barricades on the other side broke and the crowd ran over the devotees waiting to take a holy dip of Brahma… pic.twitter.com/ZL6KlmMf9k
— ANI (@ANI) January 29, 2025







