25 मरीजों का मुफ्त में हुआ इलाज, 15 को समापन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में चल रहा मासिक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के 29वें दिन कुल 25 मरीजों के दांतों की गहन जांच की गई और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस शिविर में जिले के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. एन. खान ने स्वयं मरीजों की जांच की। जांच के दौरान दंत क्षय, मसूड़ों की सूजन, पायरिया, दांतों में दर्द, कैविटी और दांतों की सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। डॉ. एम. एन. खान ने मरीजों को दांतों की सही देखभाल के आसान तरीके समझाये। उन्होंने कहा कि “दांतों की छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।” उन्होंने नियमित ब्रश करने की सही विधि, खानपान में सावधानी और समय-समय पर दंत जांच की अहमियत पर भी विस्तार से जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि मासिक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का समापन 15 दिसंबर को किया जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...

झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल...

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...