23 दिन की दुल्हन, अफसर बीवी अचानक गुम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के कृषि विभाग में कार्यरत ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अर्यमा दीप्ति 26 दिसंबर की शाम से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। हैरानी की बात यह कि उनकी शादी को अभी महज 23 दिन ही बीते थे। परिजनों के मुताबिक, 26 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे अर्यमा की आखिरी बातचीत उनके भाई डॉ. लरकेशबर नारायण से हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। न कोई मैसेज, न कोई सुराग, बस सन्नाटा। अर्यमा दीप्ति अथमलगोला ब्लॉक में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की रहने वाली हैं। परिवार का कहना है कि 26 दिसंबर को वे ऑफिस के काम से घर आई थीं, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गईं। देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ी और तलाश शुरू हुई। अर्यमा की शादी हाल ही में शुभम नामक युवक से हुई थी, जो पटना में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। पति शुभम के अनुसार, लापता होने वाले दिन दोपहर 2 बजे तक बातचीत हुई थी। शाम 4 बजे घर से सूचना मिली कि अर्यमा ऑफिस के काम से आई हैं, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। जानकारी के अनुसार, अर्यमा बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराये के कमरे में रहती थीं। परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश तेज कर दी गई है। बख्तियारपुर जंक्शन और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि अर्यमा को आखिरी बार कहां देखा गया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार...