spot_img

1910 युवाओं को मिली नौकरी, ये बोले CM हेमंत सोरेन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में आज सपनों की जीत लिखी गई। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) CGL-2023 में सफल 1,910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। CM हेमंत सोरेन ने नये साल से ठीक पहले चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके लंबे इंतजार को विराम दिया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज केवल नियुक्ति पत्र नहीं बंट रहे, आज युवाओं के सपनों को ठोस आकार मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि “हेमंत है तो हिम्मत है”, और आज वही हिम्मत नौकरी बनकर आपके हाथों में है। CM हेमंत सोरेन ने खुलकर कहा कि नियुक्ति में देरी के पीछे प्रशासनिक व संवैधानिक कारण रहे, परीक्षा प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजिश रची गई। संगठित गिरोह, पेपर लीक और चंदा वसूली की कोशिशें की, लेकिन, “इरादा नेक हो तो कोई ताकत रोक नहीं सकती।” CM हेमंत सोरेन ने नौकरी पाने वाले युवाओं से सीधे अपील की कि जनता से जुड़कर काम करें, वंचित तबकों के युवाओं के लिये मिसाल बनें और झारखंड को नई ऊंचाई तक ले जायें। CM ने कहा कि राज्य में 1.60 लाख पद रिक्त हैं, इनपर चरणबद्ध तरीके से बहाली होगी। सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जायेगा। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिये बैंकों से करार किया गया है। CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर इल्जाम लगाया कि झारखंड के हजारों करोड़ बकाया रोके गये, मनरेगा का पैसा अटका, योजनाओं के नाम बदले गये, हक नहीं मिले, फिर भी “झारखंड रुकेगा नहीं, झुकेगा नहीं।” वहीं, नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही अभ्यर्थियों की आंखों में चमक थी और परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। तभी एक शख्स ने कहा कि “नया साल हमारी किस्मत बदल देगा।”

JSSC CGL-2023 के जरिये 847 सहायक सचिवालय पदाधिकारी (ASO), 288 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 178 अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो की नियुक्तियां हुईं।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई