Hazaribagh (Sunil Sahu): एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के प्रांगण में बुधवार को 15 दिवसीय शीतकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हुआ। यह महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण अभियान 14 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव एवं अध्यक्षा जागृति महिला संघ मीनाक्षी श्रीवास्तव ने किया। युवाओं को एक नई उड़ान देने वाले इस खास मौके पर सीजीएम शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीपीसी और तीरंदाजी एक दूसरे का पर्याय है। जहां एनटीपीसी है, वहां तीरंदाजी है और जहां तीरंदाजी होगी वहां एनटीपीसी होगा।
आगे भी की जाएगी ट्रेनिंग की व्यवस्था
मुख्य महाप्रबंधक ने यह भी आश्वासन दिया कि चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को आगे भी प्रशिक्षण की व्यवस्था एनटीपीसी द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीते साल एनटीपीसी के द्वारा तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें आसपास के क्षेत्र से कई बच्चे चयनित हुए थे जिनमें मास्टर बादल कुमार ने हाल ही में “खेलो झारखंड खेलो” प्रतियोगिता के अंतर्गत तीरंदाजी में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि इस शिविर का लाभ उठाएं और कोशिश करें कि न केवल जिला और राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने के लिए तैयार हों। सीजीएम शिवम श्रीवास्तव ने बच्चों को याद दिलाया कि आप ही के जैसे बच्चे ओलंपिक्स में खेलने जाते हैं तो ईमानदारी से मेहनत करें आप भी ओलंपिक्स जा सकते हैं। मौके पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, जागृति महिला संघ की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव, हजारीबाग जिला तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार ने बच्चों के साथ तीरंदाजी में हाथ भी आजमाए।
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS इधर से उधर, मुकेश कुमार को IPRD निदेशक का जिम्मा
इसे भी पढ़ें : मैं जिंदा हूं, मेरे बेटे ने नहीं किया मेरा मर्डर : वीणा कपूर
इसे भी पढ़ें : खूंखार तेंदुए ने छउआ को बनाया अपना निवाला… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : PLFI को खूंटी पुलिस का तगड़ा झटका… देखें








