spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इस जू में कोरोना संक्रमित मिले 13 गोरिल्ला…क्या इन्हें डेल्टा वैरिएंट ने दबोचा?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : अमेरिका के अटलांटा स्थित एक जू में 13 गोरिल्ला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जू एडमिनिस्‍ट्रेशन ने यह पुख्ता तौर पर कहा कि है कि इनके किसी हैंडलर्स की वजह से इन्हें संक्रमण आया होगा। इनकी जांच तब कराई गई जब चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने गोरिल्लाओं को खांसते और नाक बहते हुए देखा। इनकी भूख भी  समाप्‍त हो गई थी। इस बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इन गोरिल्लाओं को कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने तो नहीं दबोचा है।

60 साल का है सबसे बुजुर्ग गोरिल्‍ला

इस जू में रहनेवाले वेस्टर्न लोलैंड गोरिल्ला कहलाते हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला ओजी (Ozzie) 60 साल का है। इनके स्वैब के सैंपल को जांच के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के वेटरिनरी लैब में भेजा गया था। सभी 13 गोरिल्ला कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब चिड़ियाघर के अधिकारियों को आइओवा स्थित नेशनल वेटरीनरी सर्विसेज लैब की रिपोर्ट का इंतजार है।

सख्‍ती से हो रहा था कोरोना नियमों का पालन

अटलांटा चिड़ियाघर के सीनियन डायरेक्टर ऑफ एनिमल हेल्थ डॉ. सैम रिवेरा ने कहा कि हम इस खबर से काफी ज्यादा चिंतित हैं। हम कोरोना संबंधी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कर रहे थे, इसके बावजूद हमारे 13 गोरिल्ला कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए। नेशनल जांच रिपोर्ट आते ही उनका इलाज शुरु कर दिया जाएगा। फिलहाल कुछ दवाएं दी जा रही हैं। सैम रिवेरा ने बताया यह दूसरी बार है जब ग्रेट एप को कोरोना संक्रमण हुआ है। इससे पहले जनवरी में सैन डिएगो जू सफारी पार्क में 8 गोरिल्लाओं को कोरोना संक्रमण हुआ था। सैन डिएगो में एक सिल्वरबैक गोरिल्ला को एक्सपेरीमेंटल एंटीबॉडी रेजीमेन दिया गया था। इसके बाद सारे गोरिल्ला ठीक हो गए थे।

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :सिपाही की पिस्‍टल से चली गोली, बची प्रेमिका!

Read More :जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 2 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

Read More :पुलिस जागी थी वर्ना लुट जाता बैंक

Read More :19 सितंबर को होगी JPSC PT परीक्षा, गढ़वा डीसी ने तैयारी का लिया जायजा  

Read More :सब्जी मंडी इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू किए गए 2 बच्चों ने तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ