spot_img

हरमू रोड में छठ महापर्व पर 1101 नारियल घर-घर बांटें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के हरमू रोड पर काली पूजा स्वागत समिति ने इस वर्ष भी छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। शनिवार को समिति के सदस्य घर-घर जाकर 1101 नारियल बांटते नजर आयें। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा सफाई, विद्युत सज्जा, फल वितरण और सामाजिक सेवा कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि हर छठ व्रती के घर तक श्रद्धा और सहयोग की भावना पहुंचे। छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत प्रतीक है।

आस्था की खुशबू से महका इलाका

इस वर्ष समिति के कार्यक्षेत्र में पुरानी रांची, हरमू रोड, शिव शक्ति नगर, आनंद नगर, किशोरगंज, इरगू टोली और शिवगंज शामिल रहे। समिति के सदस्य छठ व्रतियों के घर जाकर स्वयं श्रीफल का वितरण करते रहे, जिससे पूरे इलाके में छठ महापर्व की उल्लासमयी गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर समिति के साथ अमित अग्रवाल, अनिल माथुर, निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश, चंदन वर्मा, विजय खरे, जोगिंदर प्रजापति, प्राणिक वर्मा, रामू सोनी और ध्रुव प्रजापति सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। हरमू रोड की काली पूजा स्वागत समिति ने फिर एक बार साबित किया कि सच्ची भक्ति वही है, जो सेवा में झलके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...