UP : यूपी के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को सनसनी से भर दिया। दोपहर जैसे ही घर की एक दीवार के पास हलचल हुई, किसी को अंदेशा नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में पूरा परिवार सदमे और खौफ के साये में होगा।
एक नहीं… दो नहीं… पूरे 11 कोबरा
हां, आपने सही सुना एक आम-सा दिखने वाला घर, जो अब तक खुशियों की छांव में सांस ले रहा था, अचानक डर और विष से भरा एक दहशती अड्डा बन गया। जैसे ही इन नागों की मौजूदगी का पता चला, घर के लोग घबरा गये चीखें गूंज उठीं, बच्चे रोने लगे, और बुजुर्गों के चेहरे पर पुरखों की दुआओं का डर उतर आया। आनन-फानन में पूरा परिवार घर खाली करके पास के रिश्तेदारों के पास पनाह लेने चला गया।
विषैले मेहमान और बहादुर स्नैक कैचर
तुरंत बुलाया गया एक स्नैक कैचर, जो एक-एक कर सभी कोबरा सांपों को बड़ी सावधानी से एक प्लास्टिक कंटेनर में कैद करता चला गया। उसने न सिर्फ जहर से भरे इन फनधारियों को पकड़ा, बल्कि उन्हें जंगल में जाकर छोड़ भी दिया ताकि इंसान और जानवर दोनों सुरक्षित रहें।
अब भी छिपा है खौफ…
हालांकि कोबरा तो चले गये, लेकिन डर अब भी उसी घर की दीवारों में सांसें ले रहा है। परिवार वालों को डर है कि कहीं और सांप न हों, कहीं कोई दरार अब भी किसी अंडे की कोख न हो। स्थानीय लोग मान रहे हैं कि यह सब मानसून की देन है। बारिश के मौसम में सांप अक्सर छिपी जगहों से बाहर निकल आते हैं, और शायद एक मादा कोबरा ने ही उस घर में अंडे दिये थे जो अब बच्चे बनकर घरवालों के सामने आ गये। इलाके के लोगों में अब भी इस घर को लेकर दहशत है।
कन्नौज में घर में निकला सांपो का जखीरा
एक घर से निकले 11 कोबरा सांप
सांप देखकर परिवार में दहशत का माहौल
परिवार ने सांपो के डर से परिवार ने छोड़ा घर
सपेरे ने सभी सांपो को गांव से दूर जंगल में छोड़ा
गुरसहायगंज के मंदिर के पास का मामला#SnakeAlert #CobraRescue #ViralVideo pic.twitter.com/2fcmZhYmJP— Abcnews.media (@abcnewsmedia) July 26, 2025








