Kohramlive Desk : नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका है। Indian Railway ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि- 2 फरवरी 2023 है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrcser.co.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Indian Railway Recruitment 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती (Indian Railway Recruitment 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 1785 पदों को भरा जाएगा।
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1785
योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय शुल्क का भुगतान ‘पेमेंट गेटवे’ के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई/ई-वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ मैट्रिक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक ट्रेड में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बिहार शराब कांड : मास्टरमाइंड गिरफ्तार… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : #RishabhPant :”झपकी लगने से नहीं, गड्ढे बचाने में हुये पंत जख्मी”
इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर















