Hazaribagh, Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में प्रशासन ने खेतों में लहलहाती अफीम की फसल मिट्टी में मिला दी गई। ग्राम मुरानिया में वन विभाग और चौपारण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने सुबह-सुबह गांव की ओर कूच किया। जैसे ही खेतों की पहचान हुई, अफीम की फसल चिन्हित की गई और बिना देर किये पूरी खेती नष्ट कर दी गई। मौके से 4 डिलीवरी पाइप बरामद किये गये। सभी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अफीम की खेती करने वालों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई तय है। छापामारी में बरही SDPO अजीत कुमार विमल, बरही सर्किल के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी, SI सुनील कुमार सिंह, ASI बदल महतो एवं सशस्त्र बल व वन विभाग की टीम शामिल थी।
10 एकड़ में लहलहाती अफीम जमींदोज…
Date:

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…
Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...
रांची में बंद घरों का ‘बेताज बादशाह’ अरेस्ट, सोना और 18 किलो चांदी बरामद… देखें वीडियो
Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में लगातार बंद...
हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…
Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...
मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…
Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...













