प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में मिली डेड बॉडी के पीछे छुपे राज बेनकाब हो गये। यह हत्या इश्क, शक और साजिश की पूरी दास्तान अपने भीतर छुपाये बैठी थी। बीते 3 मई को टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकी डीपा रिंग रोड किनारे कमलेश कुमार का शव मिला था। हत्यारों ने बहुत चालाकी से इसे सड़क हादसा की कहानी बनाने की पूरजोर कोशिश की। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को इस मामले में कुछ क्लू मिला। इसके बाद उन्होंने आगे का टास्क रूरल SP को दिया। गठित स्पेशल टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से शक के आधार पर शिवनाथ कुमार सिंह, अंगिता देवी और साहिल राजा को उठा लिया। पूछताछ में तीनों टूट गये और दिल दहला देने वाली सच्चाई सामने आई। कमलेश की हत्या पहले एक घर के अंदर ही की गई थी, फिर शव को हाईवा ट्रक में लादकर रिंग रोड लाया गया। सड़क हादसे का रूप देने के लिये शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और फिर उसपर हाईवा का पहिया चढ़ा दिया गया। जांच से खुलासा हुआ कि मारे गये कमलेश का आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह की पत्नी अंगिता देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी रिश्ते ने हत्या की साजिश को जन्म दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हाईवा ट्रक (JH02BX-9396), स्कूटी (JH01DT-7599) एवं 3 मोबाइल फोन बरामद कर लिये। सुनें क्या बोले रांची के रूरल SP गौतम गोस्वामी…

 

इसे भी पढ़ें : JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

इसे भी पढ़ें : 7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

इसे भी पढ़ें : Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज तक बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ITR फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी की नई यूटिलिटीज

Kohramlive : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वाले करदाताओं...

झारखंड में दो रोज जबरदस्त आंधी-तूफान का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल...

घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मा’र दी गो’ली…

Bihar : बिहार के नालंदा में देर रात एक...

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का...

NEET-UG 2026 की नई तारीख का ऐलान, इस रोज होगा एग्जाम

Kohramlive : लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट...