‘तुम पसंद आ गई, कितने पैसे लोगी’ देखें फिर क्या हुआ….

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk :  ‘तुम पसंद आ गई, कितने पैसे लोगी’ एक 22 साल की लड़की का 40 साल का शख्‍स मना करने के बावजूद पीछा करता रहा। गंदा प्रलोभन देता रहा। जब नहीं माना तो लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मामला ब्रिटेन का है।22 साल की एम्मा ग्रेसन कार्डिफ रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनके पीछे पड़ गया। 10 मिनट तक वह एम्मा को फॉलो करता रहा और भद्दे कमेंट्स करता रहा। एम्मा ने करीब 1 मिनट का वीडियो टिकटॉक पर अपलोड किया। कैप्शन में लिखा- No means NO. वीडियो को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है।

… और तुम्हें पसंद करने लगा हूं

वीडियो में एम्मा से शख्स कहता सुनाई देता है- मुझे तुम्हारा साथ चाहिए। जवाब में एम्मा ने कहा कि वह उसे नहीं जानती है। इस पर शख्स ने कहा- लेकिन मैंने तुम्हें पहली बार देखा है और तुम्हें पसंद करने लगा हूं। वह आगे कहता है- मैं तुम्हें पसंद नहीं आया? क्या मैं तुम्हें छोड़ दूं? सुनो, मेरे पास बहुत पैसे हैं। बहुत ही पैसे हैं।एम्मा ने दूसरी बार कहा कि वह इंटरेस्टेड नहीं हैं और वह रिलेशनशिप में है। शख्स ने जवाब दिया- लेकिन तुम बहुत खूबसूरत हो।मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं। तुम्हें कितने पैसे चाहिए।

मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी में फैशन मार्केटिंग की स्टूडेंट

एम्मा कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी में फैशन मार्केटिंग की स्टूडेंट है। मामले को लेकर Walesonlineसे बातचीत में एम्मा ने कहा कि वह अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी। इसी दौरान करीब 40 साल एक शख्स उसके पास आ गया। शख्स उनसे बात करना चाह रहा था, लेकिन वह शख्स को इग्नोर करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही थी। एम्मा ने कहा कि यह पब्लिसिटी महिलाओं के हैरेसमेंट पर डिस्कशन के लिए अच्छा है। एम्मा ने कहा कि सिचुएशन हैंडल करने के तरीके को लेकर उसपर कई लोगों ने हमला भी बोला। कुछ लोगों ने तो मेरे पहनावे पर सवाल उठाया। मुझ पर बालों से खेलने और शख्स के साथ फ्लर्ट करने का आरोप लगाया गया।यह पब्लिसिटी महिलाओं के हैरेसमेंट पर डिस्कशन के लिए अच्छा है।

अपने बालों को छूना बंद करो

एम्मा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- वीडियो बनाओ! और अपने बालों को छूना बंद करो। दूसरे ने कहा- तुम उसे बहुत समय दे रही हो। बहुत ही ज्यादा पोलाइट, तटस्थ और लाउड बनो। एम्मा ने कहा है कि ऐसे कई लोगों ने निगेटिव कमेन्ट्स किए। अनेक लोगों ने युवक की हरकत की निंदा भी की।

 

spot_img

Related articles:

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं,...

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम...