spot_img
spot_img

पत्‍नी की करतूत आई सामने तो दंग रह गये लोग, मारने के लिए…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Washington: पत्‍नी की करतूत आई सामने तो दंग रह गये लोग,अमेरिका में रहने वाले एक शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी ही उसे मारने की कोशिश कर रही है। पति को अपनी पत्नी की इस खौफनाक साजिश की खबर तब लगी, जब वो लगातार घटते वजन से परेशान होकर डॉक्टर के पास गया।  डॉक्टर ने बताया कि उसे प्रोटीन पाउडर में आर्सेनिक (जहर) दिया जा रहा है।

पत्‍नी के कारण लगातार घट रहा था वजन

‘डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना निवासी 56 वर्षीय जेडी मैककेबे ने मामला सामने आने पर उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। मैककेबे ने बताया कि पूर्व पत्नी उन्हें प्रोटीन पाउडर में आर्सेनिक मिलाकर उन्हें गुप्त रूप से जहर दे रही थी। जिसकी वजह से कुछ ही महीनों में उनका वजन 30 किलो कम हो गया। इतना ही नहीं, उन्हें आंतों की समस्या और जोड़ों में दर्द भी रहने लगा।

Cancer पेशेंट समझने लगे थे लोग

मैककेबे इतने कमजोर हो गए थे कि लोग उन्हें उन्हें कैंसर पेशेंट समझने लगे थे।  मैककेबे ने बताया कि उन्होंने एरिन से शादी कर 17 साल खुशी-खुशी गुजारे।  लेकिन अचानक ही एरिन ने उन पर धोखाधड़ी, ड्रग्स, शराब का अत्यधिक सेवन करने और मानसिक रूप से बीमार होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।  मैककेबे को इससे भी बड़ा झटका तब लगा जब उन्हें पता चला कि उनकी बिगड़ती तबीयत के पीछे उनकी पत्नी है।

बेहद खतरनाक है आर्सेनिक

कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद, मैककेबे को पता चला कि वह लंबे समय से आर्सेनिक (जहर) के संपर्क में था, जिसे प्रोटीन पाउडर में मिलाकर दिया जा रहा था।  मैककेबे का कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी ही जहर देकर उन्हें मारने की कोशिश कर रही थी।  बता दें कि आर्सेनिक एक ऐसा जहरीला पदार्थ है, जो किसी की जान भी ले सकता है। ऐसे में मैककेबे के प्रोटीन पाउडर में आर्सेनिक मिलाना उनके लिए स्लो प्वाइजन का काम कर रहा था। हालांकि, समय रहते उन्हें इसका पता चल गया और उनकी जान बच गई।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,