Ranchi : CCL के एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये लेवी वसूलने की धमकी देने वाले भाकपा (माओवादी) कोयल-शंख जोन के चार हार्ड कोर उग्रवादियों को अरेस्ट कर लिया गया। रांची के खलारी और मैक्लुस्कीगंज पुलिस की साझा टीम ने कार्रवाई कर यह कामयाबी हासिल की है। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि CCL के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को मनोज नामक उग्रवादी द्वारा फोन कर एक करोड़ रुपये की लेवी मांगी गई थी। 2 जुलाई तक राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर खलारी थाना में केस दर्ज किया गया था। मिले एक क्लू पर पुलिस ने बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास घेराबंदी कर चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये उग्रवादियों के नाम योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन (लातेहार), मुकेश गंझू (लातेहार), मनु गंझू (मैक्लुस्कीगंज) एवं राजकुमार नाहक (खलारी, रांची) बताये गये। इनके पास से 1 लोडेड देसी पिस्तौल, 3 जिंदा गोलियां, एक रेडमी मोबाइल (लेवी मांगने में प्रयुक्त) एवं प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 07 पर्चे/लेटर पैड मिले। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान….
दिनांक 25.06.25 को सेन्ट्रल कोल फिल्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय, खलारी में कार्यरत कर्मचारी से भा०क०पा० माओवादी के कोयल-शंख जोन कमिटि के सदस्य मनोज जी के नाम से एक करोड़ रूपये लेवी की मांग की गई थी तथा 02 जूलाई तक लेवी की राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।घटना… pic.twitter.com/YPiDlFT3c1
— Ranchi Police (@ranchipolice) July 14, 2025








