Kohramlive desk : 2-4 सीट नहीं बल्कि करना चाहते हैं पूरी Train बुक। यूं तो लोग IRCTC के जरिए से महज चंद टिकटों की ही बुकिंग करवाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप पूरी ट्रेन की भी बुकिंग करवा सकते हैं। जी हां, रेलवे लोगों को यह सुविधा मुहैया करवाता है।
50 हजार रुपये में करवा सकते हैं Train का रजिस्ट्रेशन
अगर आप पूरी ट्रेन बुक करवानी है तो आपको नजदीक के किसी बड़े रेलवे स्टेशन पर जाना होगा। वहां पर आप स्टेशन मास्टर को अपने प्रोग्राम की डिटेल बताते हुए बुकिंग की एप्लीकेशन और 50 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दे सकते हैं। इस एप्लीकेशन में बताना होता है कि आपको ट्रेन किस अवधि और किस रूट पर बुक करवानी है।
पैसेंजर्स की देनी होती है लिस्ट
यात्रा शुरू करने से कम से कम 72 घंटे पहले स्टेशन के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के दफ्तर में जाकर पैसेंजर्स की लिस्ट देनी होगी। इस लिस्ट में ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक सभी यात्रियों की डिटेल दर्ज होनी चाहिए। इसके बाद उस सूची के आधार पर यात्रियों के टिकट तैयार किए जाते हैं, जिसे ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को अपने साथ कैरी करना होता है।
18 कोच वाली ट्रेन की होती है बुकिंग
ध्यान देने वाली बात ये है कि भारतीय रेलवे कम से कम 18 कोच वाली ट्रेन की बुकिंग करती है। अगर आप टुकड़ो में 5-7 कोच वाली ट्रेन बुक करवाना चाहें तो वह नहीं हो सकेगा। पूरी 18 कोच वाली ट्रेन की बुकिंगमें रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी चार्ज के रूप में करीब 9 लाख रुपये का खर्च आ जाता है। इसमें सर्विस चार्ज, सेफ्टी चार्ज और अन्य चार्जेस भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें
इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्थगित, नवोदय एग्जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख
इसे भी पढ़ें :जब एक्सप्रेस ट्रेन में “सीटी” बजाती है जानकी और विनीता, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…












