Kohramlive : हिमालय की शांत वादियों में गुरुवार को लोकतंत्र की गूंज सुनाई दी। पड़ोसी देश नेपाल में प्रतिनिधि सभा के आम चुनाव के लिये मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चली और शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह चुनाव इसलिये भी खास माना जा रहा है क्योंकि 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी, जिसके बाद देश की राजनीति नये मोड़ पर आ खड़ी हुई। राजधानी काठमांडू की प्रतिनिधि सभा की सभी 10 सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी Churamani Khadka ने मीडिया को बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग पूरी हुई। आज ही मतगणना शुरू होगी। दोपहर तीन बजे तक देश के अलग-अलग प्रांतों में मतदान की तस्वीर कुछ इस तरह रही।
65 दल, लाखों मतदाता और कड़ी टक्कर
नेपाल के इस चुनाव में लोकतंत्र की बड़ी तस्वीर दिखाई दे रही है। कुल मतदाता लगभग 1.89 करोड़ है। कुल सीटें 275 है। मतदान केंद्र 23,112, मतदान बूथ 10,967 बनाये गये, करीब 65 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में है। इनमें से 165 सीटें प्रत्यक्ष मतदान (FPTP) से चुनी जायेंगी, वहीं, 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व से तय होंगी। प्रत्यक्ष चुनाव की सीटों पर करीब 3400 उम्मीदवार, जबकि आनुपातिक प्रणाली में 3135 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयुक्त Sagun Shumsher Rana ने मीडिया से कहा कि देशभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुछ जगहों पर मामूली घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई।
इसे भी पढ़ें : “सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे”, रोहिणी का पोस्ट वायरल…








