Kohramlive Desk : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने चार ICC टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान संभाली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017, विश्व कप 2019, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और टी20 विश्व कप 2021 में उन्होंने टीम की कमान संभाली। चारों मौकों पर वह भारत को चैंपियन बनाने में नाकाम रहे। इस कारण बहुत सारे लोग उन्हें असफल कप्तान मानते हैं। इस बात को लेकर कोहली का दर्द अब बाहर आया है। विराट ने शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पॉडकास्ट में कहा कि आईसीसी टूर्नमेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने के बाद भी उन्हें ‘असफल कप्तान’ बताया गया। भारतीय रन मशीन कोहली ने पिछले साल सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, ”आप टूर्नामेंट जीतने के लिए खेलते हो। मैंने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी की (फाइनल में पहुंचा), 2019 विश्व कप में (सेमीफाइनल में पहुंचा), मैंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तानी की (फाइनल में पहुंचा) और 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में (नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा)। चार आईसीसी टूर्नामेंट के बाद मुझे एक असफल कप्तान माना गया।”
ट्रॉफी के लिए मैं पागल नहीं हूं- कोहली
कोहली ने आगे कहा, “मैं 2011 के विश्व कप में भी था। तब मैंने फाइनल खेला था। हमें जीत मिली थी। मैं ट्रॉफी के लिए पागल नहीं हो रहा हूं। मेरे पास ट्रॉफी की भरमार है। उस टीम में सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज शामिल थे। ऐसे में मुझे टीम में चुने जाने का भरोसा नहीं था, लेकिन मुझे मौका मिला। अंत में हम ट्रॉफी जीतने में भी सफल रहे। मेरे बुरे दौर में अनुष्का मेरी सबसे बड़ी ताकत रहीं हैं।”
“धोनी ने मुझे कप्तान बनने को कहा था”
कोहली ने धोनी को लेकर कहा, “जब मैं कप्तान बनाया गया तो हमेशा धोनी से सलाह लेता था। वह हर तरह से मेरी मदद करते थे। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मुझे कभी भी इस बात का बुरा नहीं लगा कि वे मुझे सलाह क्यों दे रहे हैं। वह मुझ पर बहुत विश्वास करते थे।”उन्होंने आगे कहा, ”धोनी ने ही मुझे अगला कप्तान बनने को कहा था। मैं कप्तान बनने से पहले कई विजयी पारी खेल चुका था।”
धोनी ने बुरे दौर में मेरा साथ दिया- कोहली
धोनी को लेकर कोहली ने आगे कहा, “वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मेरे बुरे दौर में मेरा साथ दिया। 2022 में मेरे बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुझे मैसेज कर पूछा कि तुम कब मजबूत वापसी कर रहे हो। बस यहीं से मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया।”उन्होंने आगे कहा, “वह मुझे हमेशा रास्ता दिखाते हैं। मैं जिस दौर से गुजर रहा हूं, माही भाई वहां से निकल चुके हैं।”
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के मेन रोड में 2 लोगों की द*र्दनाक मौ*त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची के तेज तर्रार DIG अनीश गुप्ता अब CBI में…
इसे भी पढ़ें : 7 माह की बच्ची पर गिरा खौलता माड़, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के अमन की मौ*त का जिम्मेदार उसका एक करीबी…
इसे भी पढ़ें : G-20 Summit@Ranchi : खाने-पीने के सामानों की होगी जांच






