Ottawa : कोरोना का कहर पूरे विश्व में जारी है। कोरोना महामारी में online और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी काम को किया जा रहा है। कनाडा में ऑनलाइन हो रही बैठक के दौरान एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। दरअसल हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल माध्यम से चल रही बैठक के दौरान कनाडा के सांसद #William Amos वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बिना कपड़ों के ही नजर आए।
इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

स्क्रीन पर न्यूड नजर आए
पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस बुधवार को अपने साथी सांसदों की स्क्रीन पर पूरी तरह नग्न अवस्था में दिखे। बता दें कि इस वैश्विक महामारी के कारण कई कनाडाई सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संसदीय सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : @Corona का कहर : घंटोंं तड़पता रहा मरीज, नहीं आया कोई डॉक्टर, CCTV में दिखी अमानवीयता
I made a really unfortunate mistake today & obviously I’m embarrassed by it. My camera was accidentally left on as I changed into work clothes after going for a jog. I sincerely apologize to all my colleagues in the House. It was an honest mistake + it won’t happen again.
— Will Amos (@WillAAmos) April 14, 2021
अमोस ने फिर मांगी माफी
द कनाडियन प्रेस को प्राप्त एक स्क्रीनशॉर्ट में अमोस एक डेस्क के पीछे खड़े दिख रहे हैं और उन्होंने कपड़े नहीं पहने हुए हैं। अमोस ने ई-मेल के जरिए दिए गए बयान में कहा, यह अनजाने में गलती हुई थी। अमोस ने कहा, ‘जॉगिंग से लौटने के बाद मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था जब मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया था अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं हाउस ऑफ कॉमन्स के अपने साथियों से दिल से माफी मांगता हूं। निश्चित तौर पर यह अनजाने में हुई गलती थी और यह दोबारा कभी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें :@Corona का कहर : राज्य के सभी बार भवनों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश
ब्लॉक क्यूबेकोइस पार्टी के सांसदों ने उठाया मुद्दा
विपक्षी ब्लॉक क्यूबेकोइस पार्टी की सांसद, क्लाउडे बेलेफियोलि ने प्रश्नकाल के बाद इस घटना को उठाया और सुझाव दिया कि संसदीय मर्यादा के अनुरूप संसद के पुरुष सदस्यों को ट्राउजर, अंडरवियर, शर्ट और एक जैकेट और टाई पहननी चाहिए।







