Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों के लिये खास माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 11 सितंबर 2026 को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र चित्रा नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। वहीं स्वाति नक्षत्र को स्वतंत्रता, संतुलन और अपने फैसले खुद लेने की प्रवृत्ति से जोड़ा जाता है। इसी वजह से शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिये शुभ माना जा रहा है।
कर्क राशि: अटके कामों को मिल सकती है रफ्तार
कर्क राशि के जातकों के लिये यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक रह सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार का माहौल भी खुशनुमा रह सकता है। कारोबारियों को कोई अच्छी डील मिलने के संकेत हैं। समझदारी से लिया गया फैसला व्यापार में फायदा दिला सकता है।
तुला राशि: नौकरी से कारोबार तक बनेंगे नये रास्ते
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का यह बदलाव सफलता के नये दरवाजे खोल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन को सुकून मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने बेहतर प्रदर्शन का लाभ मिल सकता है। वहीं, नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे जातकों के लिये भी समय अनुकूल रह सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका मजबूत हो सकती है।
मकर राशि: पुराना विवाद सुलझेगा, कारोबार में चमकेगा भाग्य
मकर राशि वालों के लिये भी शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना शुभ संकेत दे सकता है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। इससे लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म होने की राह बन सकती है। कारोबारियों को नये आइडिया पर काम करने और नये ग्राहक जोड़ने का मौका मिल सकता है। कोई बेहतर सौदा हाथ लगने से आर्थिक फायदा भी हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होने के योग बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक परंपराओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें। किसी भी निर्णय के लिये व्यक्तिगत परिस्थिति और विशेषज्ञ सलाह को प्राथमिकता दें।







