CBSE 10वीं-12वीं के असंतुष्ट स्टूडेंट्स इस डेट तक करें आवेदन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से स्‍टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर। इस साल 10वीं और 12वीं के वैसे स्‍टूडेंट्स जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, शिकायत का आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आज यानी सोमवार से विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त तक जारी रहेगी। बोर्ड को 14 अगस्त तक सभी समस्याओं का निवारण करना होगा।

एक कमेटी का किया गया है गठन

समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी पहले 12वीं के स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करेगी, फिर 10वीं के स्टूडेंट्स का। ऐसे छात्रों के नंबर को रिव्यू किया जाएगा जो समिति द्वारा पास किए जाएंगे। इसके साथ ही CBSE सुधार के लिए परीक्षा के आयोजन की तैयारी कर रहा है।स्टूडेंट्स एग्जाम का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। क्लास 10वीं और 12वीं के CBSE रिजल्ट में सुधार के लिए परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच हो सकती है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं आवेदन

असंतुष्ट स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल को लेटर के जरिये अपने कारण से स्पष्ट करना होगा। इसके बाद स्कूल इस रिकॉर्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपने पास रखेंगे। रिजल्ट तैयार करने वाली कमेटी स्टूडेंट्स के कारणों के आधार पर इसकी जांच करेंगी। जांच में अगर रिजल्ट सही पाया जाता है, तो स्टूडेंट को कमेटी की ओर से जवाब भेज दिया जाएगा।

रीजनल ऑफिसर फैसला लेकर मार्क्‍स में गलती का करेंगे सुधार

अगर स्टूडेंट्स के मार्क्स में गलती पाई जाती है, तो कमेटी सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ गलती होने और इसके प्रभाव को लेकर स्कूलों को जानकारी देगी। स्कूल के प्रिंसिपल और रिजल्ट कमेटी के अध्यक्ष रीजनल ऑफिस में भी इस बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद रीजनल ऑफिसर इस मामले में फैसला लेकर जरूरी सुधार करेंगे।

spot_img

Related articles:

ICSE-ISC Result 2026 : झारखंड के इस स्कूल की अंशिका बनीं टॉपर…

CISCE बोर्ड ने ठीक सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजे जारी कर दिये। लगातार दूसरे साल 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ। लेकिन इस बार भी वेबसाइट भारी ट्रैफिक के आगे लड़खड़ा गई। इस बीच झारखंड से बड़ी खबर है। धन

UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

उत्तर प्रदेश(UP) शिक्षा सेवा चयन आयोग ने B.Ed असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है।

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…

वर्दी पहनने की चाह रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। यूपी(UP) के CM योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि “योग्यता है तो रास्ता खुद बनेगा।” इस साल करीब 1 लाख

Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

सरकारी नौकरी(Govt Job) की चाहत रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। आवेदन